वोट बहिष्कार का लिया निर्णय
Updated at : 04 May 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन

सड़क का निर्माण नहीं कराये जाने से नाराज हैं सोहदागखुर्द पंचायत के कुंभी खुर्द के ग्रामीण
विज्ञापन
नावा बाजार.
सड़क का निर्माण नहीं कराये जाने से नाराज सोहदागखुर्द पंचायत के कुंभी खुर्द के ग्रामीणों ने 13 मई को वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है. बूथ संख्या 330 व 331 के इन मतदाताअों का कहना है कि सड़क नहीं, तो वोट नहीं. गांव में टोली बनाकर सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए लोगों से वोट नहीं देने की अपील की जा रही है. लोगों का कहना कि आजादी की 76 साल बीत जाने के बाद भी कुंभी खुर्द गांव विकास से कोसों दूर है, जबकि यह गांव प्रखंड मुख्यालय एनएच 98 से सिर्फ सात किलोमीटर की दूरी पर बसा है. सड़क नहीं होने से बहुत ही परेशानी से ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं. मौके पर सड़क बनाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश यादव, उपाध्यक्ष मुरारी राम, पूर्व मुखिया रक्षा यादव, रामचंद्र चौधरी, संजय चौधरी, लाल बिहारी चौधरी, गुड्डू ठाकुर, संतोष ठाकुर, सत्येंद्र चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




