डीसी ने की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा
डीसी ने की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
पलामू जिले में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की. इसमें जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गयी और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई.
20 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होगा
आपके शहर में
पांच अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा
पांच अगस्त को पुनरीक्षित मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जायेगा. चार सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी. सात अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. जिन मतदाताओं का मैपिंग कार्य अधूरा रहेगा, उन्हें नोटिस जारी किया जायेगा और आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. दस्तावेज या प्रपत्र जमा न करने वालों का नाम सूची से हटाया जा सकता है.बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण
डीसी ने स्पष्ट किया कि इस पूरी प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट टू (बीएलए-II) की नियुक्ति कर उसका विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बीएलए-II की भूमिका पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और मतदाताओं को सहयोग देने में अहम होगी. उन्हें भी प्रशिक्षण और आवश्यक प्रपत्र दिए जायेंगे.बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, छत्तरपुर एसडीओ गणेश महतो, ईआरओ, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला कुमारी, गुलाम नवी, सत्येंद्र सिंह, अभिषेक तिवारी, राजद जिलाध्यक्ष धनंजय पासवान और भाजपा प्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए