ePaper

विधानसभावार होगी मतों की गिनती

Updated at : 02 Jun 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभावार होगी मतों की गिनती

पहले पोस्टल बैलेट उसके बाद कंट्रोल यूनिट से प्राप्त मतों की होगी गिनती, 124 टेबल पर 690 कर्मी करेंगे मतों की गिनती

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू संसदीय क्षेत्र की मतगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गयी है. जीएलए कॉलेज परिसर में मतगणना हॉल बनाया गया है. जहां चार जून को मतगणना होगी. मतों की गिनती विधानसभावार होगी. संसदीय क्षेत्र के तहत कुल छह विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए कुल 124 टेबल बनाये गये हैं. मतगणना के लिए 690 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है. वहीं पोस्टल बैलेट के माध्यम से प्राप्त मतों की गणना के लिए 28 टेबल बनाये गये हैं. सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी. जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जायेगी. इसके बाद कंट्रोल यूनिट से प्राप्त मतों की गिनती होगी. मतगणना स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. मतगणना के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गयी है. मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना एजेंट एवं मतगणना कर्मियों के लिए प्रवेश द्वार, बैरिकेडिंग, पार्किंग, मतगणना कर्मियों के लिए पहचान पत्र की व्यवस्था की गयी है. 2427 इवीएम स्ट्रांग रूम में सील है. जिसमें डालटनगंज विधानसभा के अंतर्गत 426 बूथ, विश्रामपुर विधानसभा के अंतर्गत 367 बूथ, छतरपुर विधानसभा के अंतर्गत 335 बूथ, हुसैनाबाद विधानसभा के अंतर्गत 342 बूथ, गढ़वा विधानसभा के अंतर्गत 455 बूथ, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 502 बूथ के हिसाब से कुल 2427 इवीएम में पड़े वोटों की गिनती की जायेगी. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह पलामू डीसी ने रविवार को मतगणना हॉल का निरीक्षण कर जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola