कलश यात्रा के साथ बास गुरुधाम में रुद्र महायज्ञ का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ बास गुरुधाम में रुद्र महायज्ञ का आयोजन

विज्ञापन

तरहसी. प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरा स्थित बास गुरु धाम में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी. विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ किया गया. बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शामिल हुई. चतरा सांसद की पत्नी जयंती देवी ने पूजा पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. भक्ति और श्रद्धा का वातवरण बन गया. कलश यात्रा के दौरान जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया. नौगढ़ पंचायत के मुखिया विजय शंकर पांडेय ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा व एकता का संदेश देता है.कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक आचार्यों द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन और अनुष्ठान की शुरुआत करायी गयी है. आयोजन समिति ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन हवन, पूजन, प्रवचन और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और बढ़ गया है. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर कमेटी का सराहनीय योगदान रहा है. सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना हुआ है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा को भी सशक्त करने का कार्य कर रहा है. क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola