पलामू व्यवहार न्यायालय में शिविर संपन्न
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2024 8:09 PM
पलामू व्यवहार न्यायालय के सभा कक्ष में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ.
बच्चों के हित में कार्य करने की जरूरत फोटो 29 डालपीएच- 3 प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू व्यवहार न्यायालय के सभा कक्ष में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ. नालसा नई दिल्ली व झालसा रांची के निर्देश के आलोक में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था.पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष नीरज कुमार श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन में नालसा स्कीम चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रन स्कीम 2024 के तहत शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर के दूसरे दिन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने विषय प्रवेश कराया.उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकार एवं उनके भविष्य को संवारने के लिए सबको मिलकर काम करने की जरूरत है. इसे लेकर जो कमेटी बनायी गयी है उसके सदस्य पूरी तन्मयता के साथ काम करें. ताकि उद्देश्य पूरा हो सके. जेजे बोर्ड के सदस्य शैलेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. हम सभी को बच्चों के हित में कार्य करना चाहिए. ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके.बाल कल्याण समिति, बाल संरक्षण निकाय, जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड तालमेल से गठित टीम को बेहतर सेवा प्रदान करेंगे. कमेटी में शामिल सदस्यों को पोक्सो एक्ट व बच्चों से जुड़े कानून की जानकारी अवश्य रखना चाहिए. न्यायालय में चाइल्ड फ्रेंडली माहौल बना है. पुलिस प्रशासन को भी चाइल्ड फ्रेंडली होकर कार्य करना है.असहाय, लचार व अनाथ बच्चों को संरक्षण देते हुए उनका अधिकार दिलाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जाना चाहिए. उन्हें स्पॉन्सरशिप का लाभ भी प्रदान करना है. मौके पर जिला बाल संरक्षण प्रकाश कुमार ने बच्चे के दत्तक ग्रहण की कानूनी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बताया कि बच्चों के संरक्षण के लिए सम्प्रेषण गृह,बाल गृह व बालिका गृह संचालति है.मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय, वीणा मिश्रा, हुसैन वारिस, ज्ञान रंजन, संजीव कुमार सिंह, मुक्ति नाथ तिवारी,सुधा कुमारी, विक्रम सहाय, संजय कुमार सिन्हा, पीएलभी सुचिता एक्का,माया कुमारी, रंजना कुमारी, करण कुमार थापा, कुसुमलता देवी,शैल शिखा, प्रेमलता कुमारी, सूचित कुमार, देवराज शर्मा आदि शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










