Palamu News: सेवनटीन ब्रदर्स ने बंजारी को 1-0 से हराया, 21 हजार रुपये और कप के साथ जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Updated:
विज्ञापन

फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के साथ अतिथि। | Prabhat Khabar Network

सतबरवा के कसियाडीह में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सेवनटीन ब्रदर्स ने जीता। विजेता टीम को 21 हजार रुपये का इनाम दिया गया।

विज्ञापन

सतबरवा, पलामू : प्रखंड क्षेत्र के कसियाडीह मध्य विद्यालय मैदान में भगवान बिरसा फुटबॉल फेडरेशन यूथ क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया. रोमांचक मुकाबले में सेवनटीन ब्रदर्स फुटबॉल टीम ने बंजारी फुटबॉल टीम को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विजेता और उपविजेता टीम को किया सम्मानित

फाइनल मुकाबले के बाद अतिथियों ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये और कप देकर सम्मानित किया. उपविजेता बंजारी टीम को 11 हजार रुपये और कप प्रदान किया गया. वहीं, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को पांच-पांच हजार रुपये नकद और कप देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह, जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव और मुखिया संतोष उरांव बतौर अतिथि शामिल हुए.

खेल आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक : विजय बहादुर

विजय बहादुर सिंह ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है. खिलाड़ियों को खेल के दौरान खेल भावना को हमेशा याद रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं. दर्शक केवल जीत-हार नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के खेल और प्रदर्शन का भी मूल्यांकन करते हैं. इसलिए खिलाड़ियों को परिणाम की चिंता के बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने भगवान बिरसा फुटबॉल फेडरेशन यूथ क्लब की आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि क्लब की ओर से बीते कई वर्षों से फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया जा रहा है, जो सराहनीय है.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक गोविंद प्रसाद ने किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, आशीष सिन्हा, सेवानिवृत्त शिक्षक करमचंद साहू, कन्हाई साहू, भोलाराम, उपेंद्र कुमार, मनोज सिंह, प्रेम कुमार सिंह, इमरान अंसारी, अमित कुमार गुप्ता, अरुण प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola