भादो अमावस्या पर निकली भव्य निशान शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा मेदिनीनगर

Updated:
विज्ञापन

श्याम बाबा का सजा रथ | Prabhat Khabar Network

मेदिनीनगर में श्री राणी सती सेवा समिति द्वारा भादवा बदी अमावस्या महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर में निकाली गई भव्य निशान शोभायात्रा, जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

मेदिनीनगर, पलामू : श्री राणी सती सेवा समिति की ओर से भादो अमावस्या महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है. महोत्सव के पहले दिन रविवार को निशान शोभायात्रा निकाली गयी. माली मोहल्ला स्थित निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम बाबा का दरबार सजाया गया, जहां मारवाड़ी समाज के महिला-पुरुषों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निशान पूजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

भजन-कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया. दोपहर करीब ढाई बजे निर्माणाधीन मंदिर परिसर से बाजे-गाजे के साथ निशान शोभायात्रा शुरू हुई. सुसज्जित वाहन पर श्री श्याम बाबा की तस्वीर सजायी गयी थी. पारंपरिक वेशभूषा में महिला-पुरुष शोभायात्रा में शामिल हुए. भजन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

शोभायात्रा शहर के बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए छह मुहान मुख्य मार्ग से रेडमा चौक स्थित श्री राणी सती मंदिर पहुंची. यहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव से दादी मां को निशान चढ़ाकर सुखमय जीवन की कामना की.

नौ सितंबर से शुरू होंगे महोत्सव के अगले कार्यक्रम

महोत्सव के संयोजक मनोज भिवानीया ने बताया कि नौ सितंबर को दादी मां का अलौकिक शृंगार, मेहंदी कार्यक्रम और मंगल पाठ होगा. 10 सितंबर को पूजा-अनुष्ठान और भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. 11 सितंबर को पूजा-अर्चना के बाद महाआरती होगी.

निशान शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष पीयूष तुलस्यान, सचिव गिरधारी गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप केजरीवाल, सौरभ सर्राफ, राजेश अग्रवाल, विकास उदयपुरी, प्रशांत सांवरिया, प्रभात उदयपुरी, पुनीत लाठ, श्याम तुलस्यान, राकेश सुरेका, अंकित तुलस्यान, मनीष भिवानीया, अमित सुरेका, हिमांशु सर्राफ, ज्ञानुभूत सहित बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola