हरिहरगंज में अौरंगाबाद के युवक की पीट-पीटकर हत्या

स्कॉर्पियो से टकरायी बाइक, आवेश में दिया घटना का अंजाम
हरिहरगंज. हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलौदर मोड़ के समीप एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडी गांव के लुटन सिंह के पुत्र अंकित सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इस घटना में शिशु कुमार, पप्पू तिवारी, निखिल कुमार, सोनम कुमार सहित कई अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं. मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि अंकित अपने छह दोस्तों के साथ सोमवार की शाम हरिहरगंज में पार्टी करने गया था. इसी दौरान एनएच 139 पर बेलौदर मोड़ के समीप उसकी बाइक एक स्कॉर्पियो से टकरा गयी. इसी बात को लेकर स्कॉर्पियो पर सवार लोगों ने अंकित व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया. तमाम दोस्त किसी तरह भाग निकले, लेकिन अंकित अकेला पड़ गया. जिसके बाद स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की. इसकी सूचना मिलने पर हरिहरगंज पुलिस ने अंकित को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
दुर्घटना दिखाने के लिए शव को सड़क पर फेंका
परिजनों ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार लोगों ने साक्ष्य छिपाने के लिए बेलौदर मोड़ मेन रोड पर बाइक के साथ अंकित को फेंक दिया, ताकि उसकी मौत दुर्घटना प्रतीत हो सके. परिजनों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि बेलौदर मोड़ के समीप बाइक व स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद घटना हुई है. अंकित कुमार नामक युवक के साथ मारपीट हुई, जिसमें इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. दुर्घटनाग्रस्त बाइक के साथ-साथ स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उधर औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है.गोली लगने से युवक घायल, रेफर
हरिहरगंज. गोली लगने से औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के लखनपुर बारा गांव के नारायण सिंह का 21 वर्षीय पुत्र सौरभ सिंह घायल हो गया. उसे मंगलवार की देर शाम हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. गोली उसकी पीठ में लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है. घटना शाम करीब सात बजे की है. जानकारी के अनुसार घटना हरिहरगंज से सटे बिहार के टंडवा रोड में घटी है. गोली चालन का कारण स्पष्ट नहीं है. औरंगाबाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




