पलामू में चोरों के हौसले बुलंद: CCTV उखाड़कर खेत में फेंका, ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

धरने पर बैठे दुकानदारों को समझते थाना प्रभारी अंचित कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंडवा बाजार स्थित सिम्पी ज्वेलर्स में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। सीसीटीवी में संदिग्ध कैद, पुलिस जांच में जुटी। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

विनय कुमार सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

पड़वा (पलामू): पंडवा बाजार क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने सिंपी ज्वेलर्स दुकान में चोरी का प्रयास किया. घटना रात करीब 1:50 बजे की बताई जा रही है. दुकानदार पंकज कुमार सोनी ने पंडवा थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पंकज कुमार सोनी के अनुसार, उन्होंने 8 सितंबर की शाम करीब 7 बजे रोज की तरह दुकान बंद की और घर चले गए. 9 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे पास के दुकानदार गोल्डी वस्त्रालय के संचालक कौशल सोनी ने फोन कर दुकान का ग्रिल का ताला टूटे होने की जानकारी दी.

CCTV कैमरे को उखाड़कर मकई के खेत में फेंका

दुकान पहुंचने पर ग्रिल के दोनों ताले टूटे मिले. दुकान के बाहर लगे दो CCTV कैमरे भी उखाड़कर पास के मकई के खेत में फेंके गए थे. दुकानदार ने मोबाइल से CCTV का बैकअप देखा तो रात करीब 1:50 बजे दो संदिग्ध दुकान के पास दिखाई दिए. फुटेज में दोनों रॉड से CCTV कैमरे तोड़ते नजर आ रहे हैं. इनमें से एक संदिग्ध का चेहरा फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है.

घर में भी चोरी की घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार, उसी रात पास के एक घर को भी चोरों ने निशाना बनाया. बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने बताया कि चोर पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर कमरे में घुसे और पर्स, बैग व बेडशीट समेत करीब 400 रुपये चोरी कर ले गए. पर्स में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस घर के पीछे फेंके मिले.

पहले भी हो चुकी है दुकान में चोरी

सिंपी ज्वेलर्स के संचालक पंकज सोनी ने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी की जा चुकी है. उनका कहना है कि पिछली घटना का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है.

ये भी पढ़ें: पलामू : छतरपुर नगर पंचायत में नम आंखों से दी दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

विरोध में दुकानदारों का प्रदर्शन

लगातार चोरी की घटनाओं से नाराज दुकानदारों ने टपर बिछाकर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बैठकर विरोध जताया. सूचना मिलने पर पंडवा थाना प्रभारी अंचित कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

कैमरे में कैद सीसीटीवी को छेड़ते चोर | Prabhat Khabar Network
कैमरे में कैद सीसीटीवी को छेड़ते चोर | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola