उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन

Updated:
विज्ञापन

आवेदन में कहा, उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहे उपमुखिया

विज्ञापन

हैदरनगर. बरडंडा पंचायत के उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए वार्ड सदस्यों ने मंगलवार को बीडीओ को आवेदन दिया है. हालांकि बीडीओ के जिला मुख्यालय में रहने के कारण प्रखंड सहायक ने आवेदन को स्वीकृत किया. पंचायत के कुल 12 वार्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से नसीम अहमद को उपमुखिया बनाया था. वार्ड सदस्यों का आरोप है कि उपमुखिया पंचायत के विकास कार्य में वार्ड सदस्यों की अनदेखी करते हैं. आवेदन में कहा गया है कि जिस उम्मीद के साथ नसीम अहमद को उपमुखिया बनाया गया था, उस पर वह खरा नहीं उतरे हैं. इस कारण पंचायती राज अधिनियम के तहत उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी की जाये. आवेदन में 12 वार्ड सदस्यों में से सात के हस्ताक्षर हैं. आवेदन में एक सप्ताह में अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गयी है. आवेदन देने वालों में वार्ड सदस्य सविता देवी, सुजीत कुमार, ललिता देवी, रेखा देवी, प्रमोद चौधरी, चंदा खातून व दूनी देवी शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola