युद्ध स्तर पर एजेंसी करें काम, मानसून आने पर होगी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

युद्ध स्तर पर एजेंसी करें काम, मानसून आने पर होगी परेशानी

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर शनिवार को पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शहरी पेयजलापूर्ति परियोजना फेज टू और ग्रिड सब स्टेशन के कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने एजेंसी और जुडको कंपनी के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करना अनिवार्य है. डीसी ने बेलवाटिका पंपूकल के पास कोयल नदी में बन रहे इंटकवेल का निरीक्षण किया और नाराजगी जताई कि धीमी गति से काम करने पर मानसून आने से पहले योजना पूरी नहीं होगी. उन्होंने युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया. इसके अलावा, रांची रोड रेड़मा और हाउसिंग कॉलोनी परिसर में जलमीनार और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया. डीसी ने स्पष्ट किया कि सितंबर माह तक किसी भी स्थिति में जलापूर्ति योजना पूरी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके पूरा होने पर नागरिकों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी. साथ ही, सुदना सब स्टेशन में तीसरे पावर ट्रांसफार्मर के अधिष्ठापन हेतु फाउंडेशन निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola