सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखांड़ मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला संगीता देवी की मौत हो गयी है. घटना गुरुवार देर रात की बतायी जाती है. मृतक महिला चियांकी के सत्याडीह की अरुण सिंह की पत्नी है. सूचना के बाद एमएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. प्रभारी टीओपी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मृतक के पति अरुण सिंह के अनुसार वह ठेला पर मिठाई बेचा करता है. दुबियाखांड़ मेले से मिठाई बेचकर गुरुवार देर रात में वापस घर आ रहा था. उसी क्रम में अज्ञात कार की चपेट में आने से पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. गंभीर स्थिति में उसे एमएमसीएच लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच शुरू कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola