क्षेत्र में चल रही बदलाव की लहर : नम्रता

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 18 Feb 2026 9:47 PM

विज्ञापन

क्षेत्र में चल रही बदलाव की लहर : नम्रता

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नगर निगम के मेयर पद की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी के पक्ष में चुनाव प्रचार जोर पकड़ लिया है. राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ कैंपेनिंग कर रहे हैं. दूसरी तरफ नम्रता त्रिपाठी क्षेत्र भ्रमण कर आमजनों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में बदलाव की लहर चल रही है. निगम बनने के बाद जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं हुआ. मूलभूत समस्याओं से जूझ रही जनता नेतृत्व बदलाव करना चाहती है. उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतने के बाद शहर के सर्वांगीण विकास स्वच्छ व्यवस्था व पारदर्शी प्रशासन के लिए दृढ संकल्प के साथ काम करेंगी. उनका उद्देश्य चुनाव जीत कर शहर की तस्वीर और तकदीर बदलना है. मौके पर कई समर्थक मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola