Advertisement
आंदोलन दबाने का प्रयास कर रही है सरकार
भूमि सुधार कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी मेदिनीगर : झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. बुधवार को कचहरी परिसर में झारखंड राज्य राजस्व सेवा संघ व भूमि सुधार कर्मचारी संघ के लोग धरना पर बैठे हैं. इस दौरान संघ के नेताओं ने सरकार की मजदूर […]
भूमि सुधार कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
मेदिनीगर : झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. बुधवार को कचहरी परिसर में झारखंड राज्य राजस्व सेवा संघ व भूमि सुधार कर्मचारी संघ के लोग धरना पर बैठे हैं. इस दौरान संघ के नेताओं ने सरकार की मजदूर विरोधी नीति की आलोचना करते हुए नारेबाजी की. संघ के लोगों ने सरकार की दमनात्मक नीति का विरोध किया. कहा कि राज्य सरकार कर्मियों के प्रति नकारात्मक सोच रखती है. यही वजह है कि उनलोगों की जायज मांगों पर सरकार गंभीर होकर विचार नहीं कर रही है. सरकार के उदासीन रवैया के कारण कर्मियों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है और अपने मांगों के समर्थन में हड़ताल करने के लिए विवश होना पड़ रहा है. संघ के नेताओं ने कहा कि सरकारी कर्मियों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है.
सरकार अपने इस षडयंत्र में कामयाब नहीं हो पायेगी. क्योंकि सभी कर्मी एकजुट होकर अपने मांग के समर्थन में हड़ताल पर डटे हुए हैं. संघ के नेताओं ने बताया कि राजस्व सेवा संवर्ग का गठन करने, जजेज प्रोटेक्शन एक्ट की दर्ज पर राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट बनाने, अंचल निरीक्षक को अंचल अधिकारी का पद देने, राजस्व कर्मचारियों को 2800 का ग्रेड पे देने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. इसके अलावा सभी राजस्व कर्मियों को लैपटॉप व कंप्यूटर दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें काम करने में सुविधा हो.
धरना कार्यक्रम में अंचल निरीक्षक रासबिहारी पांडेय, संतोष कुमार शुक्ला, राजकुमार चौरसिया, उदल राम, विकास पांडेय, मुंशी राम, दिवाकर दुबे, राजस्व कर्मचारी संघ के गोपाल सिंह,सुशील तिवारी, ललित बैठा, महावीर प्रसाद, राजकुमार, सुदर्शन, जेम्स केरकेट्टा, अनिल, निरंजन, विमल, कृष्णा सहित अन्य लोग शामिल थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement