27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वाहन चेकिंग अभियान चलाया

वाहन चेकिंग अभियान चलाया मेदिनीनगर. शुक्रवार को शहर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों को पकड़ा गया. यातायात प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने व पंचायत चुनाव को लेकर यह अभियान चलाया गया है. अक्सर यह देखा जाता है कि कम उम्र […]

वाहन चेकिंग अभियान चलाया मेदिनीनगर. शुक्रवार को शहर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों को पकड़ा गया. यातायात प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने व पंचायत चुनाव को लेकर यह अभियान चलाया गया है. अक्सर यह देखा जाता है कि कम उम्र के बच्चे भी दोपहिया वाहन लेकर शहर में घुमते रहते हैं. बगैर कागजात व लाइसेंस के वाहनों का उपयोग किया जाता है. यातायात के नियमों का खुल्लम खुला उल्लंघन किया जाता है. व्यवस्था दुरुस्त हो, इसके लिए यह अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान में जिन वाहनों को पकड़ा गया है, उसके कागजात की जांच की जा रही है. सभी वाहन थाना परिसर में लगाये गये हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें