लोहरदगा में बढ़ रही चुनावी तपिश, जुट रहा है राजनीतिक दलों का कुनबाकार्यकर्ताओं में जोश भरने सुदेश पहुंचे लोहरदगा, 25-26 के बाद बाबूलाल भी जुटेंगे अभियान मेंकांग्रेस के नेता-पदाधिकारी भी जोर लगाने पहुंचेब्यूरो प्रमुख, रांची लोहरदगा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज हुई है़ पार्टियों के नेताओं-कार्यकर्ताओं का कुनबा लोहरदगा में जुट रहा है़ आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो शुक्रवार को लोहरदगा पहुंचे़ मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ सुदेश महतो ने चुनावी आगाज किया़ आजसू के ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को बुलाया गया़ आजसू नेताओं ने स्थानीय कैडर के अंदर जोश भरा़ उधर झाविमो ने भी बंधु तिर्की पर दावं चल दिया है़ श्री तिर्की के समर्थन में पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित दूसरे नेता लोहरदगा कैंप करेंगे़ 25-26 नवंबर के बाद श्री मरांडी लोहरदगा में चुनावी अभियान चलायेंगे़ पार्टी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी माेरचा संभालेंगे़ कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता भी लोहरदगा कूच कर रहे है़ं पार्टी नेता आलोक कुमार दुबे, राजेश ठाकुर सहित कई नेता लोहरदगा पहुंचे है़ं कांग्रेस में नेता-कार्यकर्ता को अलग-अलग जवाबदेही दी जा रही है़ यूपीए फोल्डर में महागंठबंधन की दावेदारीलोहरदगा उपचुनाव में यूपीए फोल्डर में गंठबंधन की कवायद चल रही है़ फिलहाल गंठबंधन का खाका तैयार नहीं हुआ है़ झामुमो ने अपना पत्ता नहीं खोला है, लेकिन कांग्रेस सुखदेव भगत को महागंठबंधन के उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट कर रही है़ राजद-जदयू ने भी अपने आप को लोहरदगा उपचुनाव से किनारे कर रखा है़ राजद-जदयू ने समर्थन का एलान नहीं किया है़ कांग्रेस की कोशिश है कि वह इन दलों का समर्थन हासिल करे़ लालू का समर्थन हासिल करने में जुटे बंधु, की बातझाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की की लालू प्रसाद से नजदीकी रही है़ श्री तिर्की राजद सुप्रीमो का समर्थन हासिल करने की कोशिश में लगे है़ं शुक्रवार को बिहार में महागंठबंधन की सरकार बनने पर श्री तिर्की ने लालू प्रसाद को बधाई भी दी़ बधाई के साथ-साथ लोहरदगा उपचुनाव के लिए आशीर्वाद भी मांगा़ इस बाबत पूछने पर श्री तिर्की ने कहा कि लालू प्रसाद से पुराना रिश्ता रहा है़ एनडीए के खिलाफ मोरचाबंदी में वह पुराने सहयोगी रहे है़ं राज्य में सेक्युलर ताकत को मजबूत करने में जब-जब लालू प्रसाद से सहयोग मांगा है, उन्होंने साथ दिया है़ लोहरदगा में भी उम्मीद है कि उनका साथ मिलेगा़
BREAKING NEWS
लोहरदगा में बढ़ रही चुनावी तपिश, जुट रहा है राजनीतिक दलों का कुनबा
लोहरदगा में बढ़ रही चुनावी तपिश, जुट रहा है राजनीतिक दलों का कुनबाकार्यकर्ताओं में जोश भरने सुदेश पहुंचे लोहरदगा, 25-26 के बाद बाबूलाल भी जुटेंगे अभियान मेंकांग्रेस के नेता-पदाधिकारी भी जोर लगाने पहुंचेब्यूरो प्रमुख, रांची लोहरदगा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज हुई है़ पार्टियों के नेताओं-कार्यकर्ताओं का कुनबा लोहरदगा में जुट रहा है़ आजसू […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement