नेताओं ने अपने आराम के लिए भगवान बिरसा को किया कैद?यह तसवीर डोंबारी बुरू की है. इसी पहाड़ी पर बिरसा मुंडा ने जनवरी 1900 में अंगरेजों के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ी थी. इसका ऐतिहासिक महत्व है. डॉ रामदयाल मुंडा ने 1986 में इसी पहाड़ी पर भगवान बिरसा मुंडा की ऊंची प्रतिमा लगायी थी. बिरसा मुंडा की यह प्रतिमा बहुत कुछ कहती है. वर्ष 2000 में झारखंड बनने के बाद नेताओं ने अपने आराम के लिए बिरसा मुंडा की प्रतिमा को कैद कर लिया है. माल्यार्पण करने के लिए तीन ओर से प्रतिमा को घेर कर सीढ़ीनुमा ढांचा बना दिया गया. अब तो ठीक से बिरसा मुंडा की पूरी प्रतिमा भी नहीं दिखती है. आदिवासी जीवन-झारखंड पर कई फिल्म बनानेवाले फिल्मकार मेघनाथ सवाल करते हैं-बिरसा को कैद क्यों किया? अगर प्रतिमा ऊंची है, तो माल्यार्पण करने के बजाय उनके पैरों पर फूल रख कर बिरसा मुंडा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जा सकती है, लेकिन नेताओं ने अपने आराम के लिए भगवान बिरसा मुंडा को कैद कर दिया. बेहतर है जितना जल्द हो, सरकार बिरसा मुंडा की प्रतिमा को आजाद करे
BREAKING NEWS
नेताओं ने अपने आराम के लिए भगवान बिरसा को किया कैद?
नेताओं ने अपने आराम के लिए भगवान बिरसा को किया कैद?यह तसवीर डोंबारी बुरू की है. इसी पहाड़ी पर बिरसा मुंडा ने जनवरी 1900 में अंगरेजों के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ी थी. इसका ऐतिहासिक महत्व है. डॉ रामदयाल मुंडा ने 1986 में इसी पहाड़ी पर भगवान बिरसा मुंडा की ऊंची प्रतिमा लगायी थी. बिरसा मुंडा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement