अोके….संतों के दर्शन मात्र से बाधाएं होती है दूर : अशोक जीहैदरनगर (पलामू). हुसैनाबाद के दंगवार सूर्य मंदिर प्रांगण व डुमरहथा गांव में काशी से पधारे अशोक जी महाराज छह दिन से श्रीमदभागवत कथा वाचन कर रहे हैं. कथा के दौरान उन्होंने कहा कि संतों के दर्शन मात्र से ही सारी बाधाएं दूर हो जाती है. भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म किये जाओ. कर्म का फल कभी नहीं मिटता है. अशोक जी ने महाभारत के युद्ध में मोह में पड़ कर अर्जुन द्वारा युद्ध नहीं लड़ने के प्रसंग पर चर्चा की. जब श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा कि यह सब तो मरे हुए हैं. तब अर्जुन युद्ध के लिए तैयार हुए. कथा के दौरान दंगवार सूर्य मंदिर कमेटी के संचालक मनोज कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, हसन खलीफा, चंद्रमोलेश्वर ठाकुर, मिथिलेश सिंह, इंद्रदेव साव, मनोज सिंह के अलावा डुमरहाथा के अयोध्या सिंह टिकैत, उपेंद्र सिंह, लालजी सिंह, शक्ति सिंह, संजीव सिंह, राजू विश्वकर्मा, गणेश मिस्त्री, सुरेंद्र विश्वकर्मा, शंभु विश्वकर्मा, कुणाल सिंह, रौशन सिंह, मुन्ना सिंह, विक्रांत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
BREAKING NEWS
ओके….संतों के दर्शन मात्र से बाधाएं होती है दूर : अशोक जी
अोके….संतों के दर्शन मात्र से बाधाएं होती है दूर : अशोक जीहैदरनगर (पलामू). हुसैनाबाद के दंगवार सूर्य मंदिर प्रांगण व डुमरहथा गांव में काशी से पधारे अशोक जी महाराज छह दिन से श्रीमदभागवत कथा वाचन कर रहे हैं. कथा के दौरान उन्होंने कहा कि संतों के दर्शन मात्र से ही सारी बाधाएं दूर हो जाती […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement