सात जिलों में बनेंगे 10 वीयर 18 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरीसंवाददाता, रांचीजल संसाधन विभाग ने राज्य भर में कुल 10 वीयर (छोटे डैम) निर्माण के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है. इससे राज्य में 2303 हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई सुविधा मिलेगी. विभागीय मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा है कि इस राशि से रांची, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर एवं गोड्डा जिले में 10 वीयर का निर्माण होगा. इन योजनाअों के पूर्ण हो जाने पर खरीफ मौसम में 1730 हेक्टेयर तथा रबी मौसम में 573 हेक्टेयर खेतों को पानी मिलेगा. कहां बनेंगे वीयर : रांची (कांके प्रखंड के खिजूर टोली नाला पर), खूंटी – (अड़की प्रखंड के कुलौदा तथा सिंजानी नाला पर), गुमला- (विशुनपुर प्रखंड के नरमा नदी में चटकपुर के पास तथा जाहुप कोको टोली नाला पर), पूर्वी सिंहभूम – (डुमरिया प्रखंड के कुरिया नाला तथा बहड़ागोड़ा प्रखंड के रंगड़ो नाला पर), सरायकेला – (सरायकेला प्रखंड के रगड़ा नाला पर), देवघर – (देवघर प्रखंड के कटनिया जोरिया पर) गोड्डा – (बसंत राय प्रखंड के उल्टाहा बांध में).
सात जिलों में बनेंगे 10 वीयर
सात जिलों में बनेंगे 10 वीयर 18 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरीसंवाददाता, रांचीजल संसाधन विभाग ने राज्य भर में कुल 10 वीयर (छोटे डैम) निर्माण के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है. इससे राज्य में 2303 हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई सुविधा मिलेगी. विभागीय मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा है कि इस […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement