28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कर्मियों की हड़ताल जारी

मेदिनीनगर. झारखंड लोकल बॉर्डिज इंप्लाइज फेडरेशन के आ ान पर नगर पर्षद कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. कर्मियों के हड़ताल पर जाने से काम-काज ठप रहा. नगर पर्षद कार्यालय में कर्मियों तालाबंद कर दिया. वहीं शहर में सफाई का कार्य भी पूरी तरह बंद रहा. शनिवार को नगर पर्षद के कार्यालय […]

मेदिनीनगर. झारखंड लोकल बॉर्डिज इंप्लाइज फेडरेशन के आ ान पर नगर पर्षद कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. कर्मियों के हड़ताल पर जाने से काम-काज ठप रहा. नगर पर्षद कार्यालय में कर्मियों तालाबंद कर दिया. वहीं शहर में सफाई का कार्य भी पूरी तरह बंद रहा. शनिवार को नगर पर्षद के कार्यालय व सफाईकर्मियों धरना प्रदर्शन किया. नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन के बाद धरना सभा शुरू हुआ. वक्ताओं ने कहा कि सरकार नगर निकाय कर्मियों की मांगों को गंभीरता से लें, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा. धरना की अध्यक्षता संतोष कुमार व संचालन धीरज कुमार ने किया. धरना में अशोक सिंह, जयगोविंद मेहता,सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुखदेव राम, खुर्शीद आलम, गिरिवर शुक्ला, नीरज कुमार, विनोद कुमार, सोमरी देवी, कुंती देवी, लक्ष्मी, बुचिया, पारो, कमला देवी, कलावती देवी, सरिता, चिंता, वृंदा सहित काफी संख्या में कर्मी शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें