हरिहरगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग का बाजार में छापा, 50 किलो रंग लगी मिठाई नष्ट, तंबाकू बेचने वालों पर जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

हरिहरगंज में जांच अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरिहरगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों पर छापेमारी कर 50 किलो अखाद्य रंग वाली मिठाई नष्ट की और तंबाकू बेचने वालों पर जुर्माना लगाया.

विज्ञापन

कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

हरिहरगंज (पलामू). आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग, पलामू की टीम ने गुरुवार को हरिहरगंज मुख्य बाजार में जांच अभियान चलाया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, पलामू-1 लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, रख-रखाव और भंडारण व्यवस्था की जांच की.

बसंत बहार, बिट्टू, शालीमार स्वीट्स समेत कई दुकानों की जांच

टीम ने बस स्टैंड के समीप स्थित बसंत बहार स्वीट्स, बिट्टू मिष्ठान भंडार, भैया लाल मिष्ठान भंडार, शालीमार स्वीट्स सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान करीब 50 किलोग्राम अखाद्य रंग लगी मिठाई मिली. टीम ने ऐसी मिठाइयों को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट करा दिया. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों को मिठाइयों में केवल अनुमन्य खाद्य रंग का निर्धारित मात्रा में इस्तेमाल करने का निर्देश दिया. साथ ही दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने को कहा.

स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री की भी जांच

अभियान के दौरान विद्यालयों के आसपास स्थित दुकानों की भी जांच की गयी. टीम ने तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा), 2003 के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की. नियमों का उल्लंघन कर तंबाकू और तंबाकू आधारित उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया. दुकानदारों को स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी गयी. अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए नियमों का पालन जरूरी है.

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ललिता कुमारी, संजीव कुमार उपाध्याय, अभय शंकर और कार्यालय कर्मी राजू कुमार मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola