21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

स्वर्वेद का अखंड पाठ शुरू

चैनपुर(पलामू). प्रखंड के गरदा स्थित सतीमराज कुंवर के आवास पर सदग्रंथ स्वर्वेद का अखंड पाठ शुरू हुआ. विहंगम योग संत समाज के सदस्यों ने सोमवार की सुबह सदगुरु देव की पूजा-अर्चना के बाद सदग्रंथ का पाठ शुरू किया. सदग्रंथ स्वर्वेद के पाठ के समापन के बाद मंगलवार की सुबह एकल कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ […]

चैनपुर(पलामू). प्रखंड के गरदा स्थित सतीमराज कुंवर के आवास पर सदग्रंथ स्वर्वेद का अखंड पाठ शुरू हुआ. विहंगम योग संत समाज के सदस्यों ने सोमवार की सुबह सदगुरु देव की पूजा-अर्चना के बाद सदग्रंथ का पाठ शुरू किया. सदग्रंथ स्वर्वेद के पाठ के समापन के बाद मंगलवार की सुबह एकल कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ होगा. आश्रम के विद्यार्थी प्रदीप कुमार द्वारा वेद मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया जायेगा. इसे सफल बनाने में चिंता जायसवाल, धनदेव सिंह, देवराज सिंह, प्रेमचंद, प्रमिला देवी, विद्यावती सिंह, श्रवण प्रजापति, महेंद्र शर्मा, राहुल आदि सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें