तीन दिन बाद बंद मां-बच्चे को पुलिस ने मुक्त कराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
छत्तरपुर : छत्तरपुर थाना क्षेत्र के उदयगढ़ पंचायत के धोबीडीह निवासी शंभु यादव ने अपने चार बच्चों संग पत्नी को तीन दिनों से कमरे में बंद कर रखा था. जब शंभु की पत्नी रीता देवी के मायके वालों ने इसकी सूचना महिला थाना को दी. मायके वालों का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने […]
विज्ञापन
छत्तरपुर : छत्तरपुर थाना क्षेत्र के उदयगढ़ पंचायत के धोबीडीह निवासी शंभु यादव ने अपने चार बच्चों संग पत्नी को तीन दिनों से कमरे में बंद कर रखा था. जब शंभु की पत्नी रीता देवी के मायके वालों ने इसकी सूचना महिला थाना को दी. मायके वालों का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. सोमवार को पुनः रीता के परिजन फरियाद लेकर महिला थाना गये. तब जाकर पुलिस ने रीता व उसके बच्चों को मुक्त कराया और शंभु को गिरफ्तार कर थाना ले गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस घटना के बाबत रीता ने महिला थाना में पति शंभु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर आवेदन दी है. रीता ने बताया कि उसकी शादी 2004 में शंभु के साथ हुई थी, जिससे उसेक तीन बेटी व एक बेटा है.
शादी के बाद शंभु का हरिहरगंज की एक युवती के साथ अनैतिक संबंध है. जिससे वह शादी करने को लेकर मुझे व मेरे चारों बच्चों को जान से मारने की नीयत से कमरे में बंद किया था. इतना ही नहीं मेरे बेटे परशुराम को चॉकलेट में जहर मिला कर खिला दिया था. पर गांव के ही एक आदमी ने तुरंत मेरे बेटे की जान बचायी.
शंभु को एक वर्ष पूर्व हरिहरगंज की उस युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया था, जिसे लेकर पंचायत हुई थी. पंचायत में अर्थदंड के रूप में दो लाख रुपया देनी थी. लेकिन शंभु ने परिजन को एक लाख रुपया ही दिया. रीता ने थाना प्रभारी से कड़ी करवाई करने की मांग की है. इस संबंध में डीएसपी शंभु कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. रीता को कानूनी मदद दी जायेगी व उसके पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन