क्रिकेट फाइनल मुकाबले में तोलरा ने घघुआ को हराया

विश्रामपुर : तोलरा गांव के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला तोलरा व घघुआ टीम के बीच खेला गया. तोलरा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 178 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.जवाबी पारी खेलने उतरी घघुआ की टीम 13 ओवर में सभी विकेट […]
विश्रामपुर : तोलरा गांव के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला तोलरा व घघुआ टीम के बीच खेला गया. तोलरा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 178 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.जवाबी पारी खेलने उतरी घघुआ की टीम 13 ओवर में सभी विकेट खो कर 128 रन ही बना पायी.
तोलरा की टीम ने इस मैच को 50 रनों से जीत लिया. बेहतर प्रदर्शन के लिए तोलरा टीम के कप्तान सचिन तिवारी उर्फ विनीत तिवारी को चुना गया. विजेता व उप विजेता टीम के बीच पुरस्कारों का वितरण बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख संतोष चौबे व रेहला थाना प्रभारी लालजी यादव ने संयुक्त रूप से किया. प्रखंड प्रमुख संतोष चौबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है उन्हें उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा कर मंजिल तक पहुंचाने की.
थाना प्रभारी लालजी यादव ने कहा कि अब पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है. मौके पर भाजपा धार्मिक न्यास समिती के जिला संयोजक राम निवास तिवारी,पूर्व मुखिया श्यामा देवी,युवा समाज सेवी ओंकार सिंह,बचनदेव चौधरी,राम सरीख तिवारी,कौशल तिवारी, दिनेश राम साहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










