अपराधियों ने गोली मारी, घायल

तरहसी : पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के गरवाटांड चनकाही में अपराधियों ने रविवार की रात कैलाश सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल को इलाज के लिए मेदिनीनगर के पलामू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. कैलाश सिंह की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार चनकाही गांव […]
तरहसी : पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के गरवाटांड चनकाही में अपराधियों ने रविवार की रात कैलाश सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल को इलाज के लिए मेदिनीनगर के पलामू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. कैलाश सिंह की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार चनकाही गांव के कैलाश सिंह रविवार की शाम तरहसी थाना क्षेत्र के सिलदिलिया बाजार से वापस घर लौट रहे थे.
इसी दौरान स्कूल के पास घात लगाये बैठे अपराधियों ने उन्हें लक्ष्य कर गोली चला दी. गोली कैलाश सिंह के गर्दन को छुते हुए निकल गयी. घायल कैलाश सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मनातू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










