बालू का अवैध धंधा रोकने में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर : बालू के अवैध धंधे रोकने के लिए पलामू पुलिस सक्रिय हो गयी है. शुक्रवार की देर रात मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने शाहपुर स्थित कोयल नदी के किनारे ट्रेंच काटने की कार्रवाई की है, ताकि कोई भी ट्रक या ट्रेक्टर अवैध तरीके […]

विज्ञापन

चैनपुर : बालू के अवैध धंधे रोकने के लिए पलामू पुलिस सक्रिय हो गयी है. शुक्रवार की देर रात मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने शाहपुर स्थित कोयल नदी के किनारे ट्रेंच काटने की कार्रवाई की है, ताकि कोई भी ट्रक या ट्रेक्टर अवैध तरीके से बालू का उठाव नहीं कर सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसडीपीओ श्री गुप्ता ने बताया की लगातार यह सूचना मिलने रही थी की चैनपुर के शाहपुर, कल्याणपुर और सेमरटांड़ घाट से रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर बालू का उठाव अवैध तरीके से हो रहा है. इसी सूचना के आधार पर रात में छापामारी की गयी. साथ ही चेतावनी भी दी गयी की इस तरह धंधा न करें, वरना पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अभियान में चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार सहित जिला बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola