ePaper

वाहन के धक्के से युवक की मौत

Updated at : 15 Jan 2020 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन के धक्के से युवक की मौत

चैनपुर : चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के सेमरा गांव में शिव मंदिर तालाब पर मछली पकड़ने आये घूरा महतो को बुधवार की सुबह करीब पांच बजे 407 गाड़ी से धक्का लग जाने से मौत हो गयी. सेमरा उप मुखिया गोधन मांझी ने बताया कि गांव के ही कलाम अंसारी शिव मंदिर तलाब में मछली पालन करता […]

विज्ञापन

चैनपुर : चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के सेमरा गांव में शिव मंदिर तालाब पर मछली पकड़ने आये घूरा महतो को बुधवार की सुबह करीब पांच बजे 407 गाड़ी से धक्का लग जाने से मौत हो गयी. सेमरा उप मुखिया गोधन मांझी ने बताया कि गांव के ही कलाम अंसारी शिव मंदिर तलाब में मछली पालन करता है, जो मछली पकड़ने के लिए मंगलवार को चैनपुर निवासी घूरा महतो बुलाया था.

मंगलवार को मछली पकड़ते हुए शाम हो गयी. जिसे पकड़ने के लिए घुरा महतो रात में शिव मंदिर के पास ही सो गया. इसी बीच बुधवार की सुबह करीब पांच बजे गांव के ही गाड़ी चालक पंकज भुइयां पिता कामेश भुइयां पूर्व पंसस 407 लेकर छर्री लेने निकल ही रहा था कि पुआल की ढेर में सोये घुरा महतो को गाड़ी से धक्का लग गया, जिसमें घूरा महतो घायल हो गया. कुछ देर बाद घुरा महतो की मौत हो गयी. वाहन आबादगंज का बताया जा रहा है. चैनपुर थाना प्रभारी सुनित कुमार ने कहा कि घटना की सूचना नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola