गुरु गोष्ठी में शिक्षकों को मिला कई निर्देश
सतबरवा : प्रखंड संसाधन केंद्र सतबरवा द्वारा आहूत मासिक गुरु गोष्ठी में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मनोज तिवारी ने प्रखंड के सभी शिक्षकों को आगामी नौ जनवरी को सभी विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी करने का निर्देश दिया है. इस गुरु गोष्ठी में सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय चलाने, विषय वार बच्चों का अध्ययन […]
सतबरवा : प्रखंड संसाधन केंद्र सतबरवा द्वारा आहूत मासिक गुरु गोष्ठी में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मनोज तिवारी ने प्रखंड के सभी शिक्षकों को आगामी नौ जनवरी को सभी विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी करने का निर्देश दिया है. इस गुरु गोष्ठी में सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय चलाने, विषय वार बच्चों का अध्ययन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी रजिस्टरों का रखरखाव अद्यतन स्थिति में करने का निर्देश दिया है.
श्री तिवारी ने बताया कि सभी विद्यालय समय से खुले और समय से बंद हो. साथ ही साथ सभी शिक्षक रोचक तरीके से बच्चों को शिक्षा दें व अभिभावकों के साथ संपर्क स्थापित करें, ताकि विद्यालय को बेहतर माहौल देने का प्रयास करें. बैठक में सभी विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं की भी जानकारी ली गयी तथा उनका त्वरित निदान किया गया. जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक या उनके प्रतिनिधि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए