नववर्ष पर चर्चों में िवशेष प्रार्थना

मेदिनीनगर : नववर्ष पर ईसाई धर्मावलंबियों ने चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया. पलामू जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्थित विभिन्न चर्चों में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में काफी संख्या में मसीही समाज के लोगों ने भाग लिया. इस अवसर पर मिस्सा पूजा अनुष्ठान किया गया और नया वर्ष मंगलमय सुखमय […]
मेदिनीनगर : नववर्ष पर ईसाई धर्मावलंबियों ने चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया. पलामू जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्थित विभिन्न चर्चों में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में काफी संख्या में मसीही समाज के लोगों ने भाग लिया.
इस अवसर पर मिस्सा पूजा अनुष्ठान किया गया और नया वर्ष मंगलमय सुखमय व शांतिमय हो, इसकी कामना परमेश्वर से की गयी. बुधवार की सुबह में जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित शांति की महारानी गिरिजा घर में विशेष प्रार्थना सभा हुई. पल्ली पुरोहित विजय टोप्पो की देखरेख में अनुष्ठान संपन्न हुआ. मिस्सा पूजा अनुष्ठान के बाद परमेश्वर से प्रार्थना की गयी. पल्ली पुरोहित श्री टोप्पो ने लोगों को नववर्ष की शुभकामना दी और जीवन में सुख-शांति के लिए मंगल कामना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










