स्वर्वेद पाठ के बाद हवन यज्ञ संपन्न

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : हुसैनाबाद प्रखंड के कुसुआ गांव में एकल कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ के बाद विशेष सत्संग गोष्ठी हुआ. अमृतेश मिश्रा के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सोमवार की अहले सुबह से सदग्रंथ स्वर्वेद का अखंड पाठ शुरू हुआ था. इसके बाद मंगलवार की सुबह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एकल कुंडीय […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : हुसैनाबाद प्रखंड के कुसुआ गांव में एकल कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ के बाद विशेष सत्संग गोष्ठी हुआ. अमृतेश मिश्रा के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सोमवार की अहले सुबह से सदग्रंथ स्वर्वेद का अखंड पाठ शुरू हुआ था. इसके बाद मंगलवार की सुबह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एकल कुंडीय हवन यज्ञ संपन्न हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

आश्रम के विद्यार्थी प्रदीप कुमार ने हवन यज्ञ संपन्न कराया. यजमान के रूप में दमयंती मिश्रा, सोनू, अमृतेश मौजूद थे. हवन के बाद सत्संग गोष्ठी हुआ. इसमें विहंगम योग के सिद्धांत व सदगुरु सेवा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने कहा कि सदगुरु की कृपा से ही जीव का कल्याण होता है.

गोष्ठी के बाद दमयंती मिश्रा ने सेवा व समर्पण भाव के साथ सदगुरु को गाय दान किया. मौके पर राजेश भारद्वाज, आदित्य विश्वकर्मा, रूपेश विश्वकर्मा, मालती सिंह, रूबी देवी, उमा देवी, चंपा देवी, मोहन पंडित, राजेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola