ना ही अलाव की व्यस्था ना कंबल का वितरण, ठंड में गरीबों का बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

राजीव सिन्हा छत्तरपुर : दिसंबर माह बीत गया लेकिन अबतक इलाके में कंबल का वितरण नहीं किया गया और ना ही अलाव की व्यस्था की जा रही है. इस संबंध में जब लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सवाल किया तो जवाब मिला कि आचार संहिता लागू होने के कारण वितरण नहीं हो सका है. पिछले […]

विज्ञापन

राजीव सिन्हा

आपके शहर में

विज्ञापन
छत्तरपुर : दिसंबर माह बीत गया लेकिन अबतक इलाके में कंबल का वितरण नहीं किया गया और ना ही अलाव की व्यस्था की जा रही है. इस संबंध में जब लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सवाल किया तो जवाब मिला कि आचार संहिता लागू होने के कारण वितरण नहीं हो सका है.
पिछले साल ठंड शुरू होने से पहले ही कंबल वितरण कर दिया गया था.
नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों को समय से पहले ही कंबल उपलब्ध करा दिया गया था ताकि वितरण किया जा सका. दिसंबर का महीना चल रहा है और जोरदार ठंड पड़ रही है, ऐसे में उन गरीबों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो बेघर हैं और सड़क किनारे रात बिताते हैं. जनप्रतिनिधियों की मांग है कि प्रशासन को सजग होकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो के गरीब असहायों के बीच कंबल वितरण कराना चाहिए . साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था करानी चाहिए .
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola