जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता 15 को

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 15 दिसंबर को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया है. चियांकी से रजवाडीह चौक तक दौड़ प्रतियोगिता होगी. इसमें बालक-बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे. एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले बालक, बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 15 दिसंबर को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया है. चियांकी से रजवाडीह चौक तक दौड़ प्रतियोगिता होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसमें बालक-बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे. एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले बालक, बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा और जिला स्तर की टीम बनायी जायेगी. चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 16,18 व 20 आयु वर्ग के बालक बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे.

अंडर 14 व 16 वर्ग के लिए दो किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता होगी. जबकि अंडर 18 के बालक वर्ग के खिलाड़ी के लिए छह किलोमीटर व बालिका वर्ग के लिए चार किलोमीटर तथा अंडर 20 के बालक वर्ग के लिए आठ किलोमीटर व बालिका वर्ग के लिए छह किलोमीटर की दौड़ होगी. 20 वर्ष से अधिक उम्र की महिला-पुरुष के लिए भी चयन प्रतियोगिता होगी.

उनके लिए 10 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गयी है. श्री त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी गयी है. सभी स्कूलों में इसकी सूचना दे दी गयी है. प्रतिभागी अपने साथ आधार कार्ड व मैट्रिक का एडमिट कार्ड लेकर आयेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola