ePaper

विश्रामपुर विस: 4 बार ददई दुबे व 3 बार चंद्रवंशी जीत चुके हैं चुनाव, इस बार भी आमने-सामने

Updated at : 12 Nov 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
विश्रामपुर विस: 4 बार ददई दुबे व 3 बार चंद्रवंशी जीत चुके हैं चुनाव, इस बार भी आमने-सामने

कुल वोटर 308434 पुरुष वोटर 166405 महिला वोटर 142029 ब्रजेश दुबे विश्रामपुर : पलामू प्रमंडल के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पारंपरिक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी फिर आमने-सामने हैं. पिछले 35 साल से इस सीट पर चंद्रशेखर दुबे और रामचंद्र चंद्रवंशी जीतते आये हैं. इस बार फिर महागठबंधन के प्रत्याशी ददई दुबे और भाजपा से रामचंद्र चंद्रवंशी हैं. […]

विज्ञापन
कुल वोटर
308434
पुरुष वोटर
166405
महिला वोटर
142029
ब्रजेश दुबे
विश्रामपुर : पलामू प्रमंडल के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पारंपरिक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी फिर आमने-सामने हैं. पिछले 35 साल से इस सीट पर चंद्रशेखर दुबे और रामचंद्र चंद्रवंशी जीतते आये हैं. इस बार फिर महागठबंधन के प्रत्याशी ददई दुबे और भाजपा से रामचंद्र चंद्रवंशी हैं.
क्षेत्र से चार बार चुनाव जीतने का रिकार्ड कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के नाम है. वर्तमान विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी तीन बार चुनाव जीते हैं. बिनोद सिंह बतौर निर्दलीय दो बार इस क्षेत्र के विधायक बने. 1985 के बाद यह सीट या तो श्री दुबे या श्री चंद्रवंशी के खाते में रही है. श्री दुबे 1985, 1990 के बाद 200 और 2009 में जीते थे.
उपलब्धियों का रहा कार्यकाल : चंद्रवंशी
रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पांच वर्षों का कार्यकाल विकास व उपलब्धियों से भरा रहा. केंद्र व राज्य सरकार का हर कल्याणकारी योजना वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचा. बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा या पुल-पुलिया सभी क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य हुए.
विकास के सारे दावे खोखले : अंजु सिंह
नंबर दो पर रही निर्दलीय अंजु सिंह ने कहा कि विकास के सारे दावे झूठे हैं. धरातल पर कही कुछ नहीं हुआ है. पिछले पांच वर्षों से तो क्षेत्र में विकास ठहर गया है. विकास के बजाये श्री चंद्रवंशी ने शिक्षा के विकास के नाम पर निजी संस्थानों को बढ़ाया है.
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो हुए
1. कोयल नदी पर दो पुल का निर्माण
2. विद्युत आपूर्ति ग्रिड का निर्माण हुआ
3. प्रखंडों में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो नहीं हो सके
1. विश्रामपुर नहीं बना अनुमंडल
2. जलाशय योजना का निर्माण अधर में
3. रेहला पेयजलापूर्ति योजना अधूरी
पिछले 35 साल से इस सीट पर ददई व चंद्रवंशी जीतते आये हैं
पिछले तीन चुनाव का रिकाॅर्ड
2005
जीते : रामचंद्र चंद्रवंशी (राजद)
प्राप्त मत : 40658
हारे : अजय कुमार दुबे (कांग्रेस )
प्राप्त मत : 22046
तीसरे स्थान : कृष्ण मिश्रा (भाजपा )
प्राप्त मत : 15313
2009
जीते :चंद्रशेखर दुबे (कांग्रेस)
प्राप्त मत : 25609
हारे : रामचंद्र चंद्रवंशी (राजद)
प्राप्त मत : 17257
तीसरे स्थान : युगल पाल (झामुमो)
प्राप्त मत : 16102
2014
जीते :रामचंद्र चंद्रवं‍शी, भाजपा
प्राप्त मत : 37974
हारे : अंजु सिंह, कांग्रेस
प्राप्त मत : 22417
तीसरे स्थान : अशर्फी राम, बसपा
प्राप्त मत : 19145
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola