किसी ने इवीएम तो किसी ने मतदान केंद्र की तस्वीर बनाकर रंग पिरोया
50 वर्ष से अधिक उम्र के 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग मेदिनीनगर : विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता हुई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने नगर भवन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 50 वर्ष से अधिक उम्र के 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया. चुनाव में मतदाता जागरूकता से जुड़े थीम पर चित्रकला […]
50 वर्ष से अधिक उम्र के 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग
आपके शहर में
मेदिनीनगर : विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता हुई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने नगर भवन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 50 वर्ष से अधिक उम्र के 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया. चुनाव में मतदाता जागरूकता से जुड़े थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई.
प्रतिभागियों में एक से बढ़ कर एक चित्र बनाकर अपने कला का प्रदर्शन किया. किसी ने इवीएम तथा वीवीपैट के तस्वीर को रंगों से पिरोया तो किसी ने मतदान केंद्र की तस्वीर बनायी. प्रतियोगिता के दौरान न्यू टाउन हॉल को मतदाता जागरूकता के विभिन्न पोस्टरों से सजाया गया था.
प्रतिभागियों ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की गयी इस चित्रकला प्रतियोगिता को सराहा तथा उन्होंने लोगों से अपील की कि वह 30 नवंबर को अपने घरों से निकलकर मतदान जरूर करें. प्रतियोगिता में सहायक शिक्षिका मीना कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार दिया गया.
इसके अलावा पाटन राजकीय मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक सोहेल अंसारी को द्वितीय पुरस्कार मिला.राजकीय बंगाली कन्या विद्यालय की शिक्षिका रीता कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया.कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने विजेताओं को शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र दे करसम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए