जगतगुरु स्वामी सुंदर राज को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : गुरुवार को चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा पंचायत के ग्रामीणों ने जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी सुंदर राज जी महाराज को विदा किया. पूर्वडीहा पंचायत के करमडीह गांव स्थित यज्ञ स्थल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी. मालूम हो कि स्वामी सुंदर राज जी महाराज के चातुर्मास्य संकल्प […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : गुरुवार को चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा पंचायत के ग्रामीणों ने जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी सुंदर राज जी महाराज को विदा किया. पूर्वडीहा पंचायत के करमडीह गांव स्थित यज्ञ स्थल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मालूम हो कि स्वामी सुंदर राज जी महाराज के चातुर्मास्य संकल्प के समापन के अवसर पर 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया था. उनके नेतृत्व में 18 अक्तूबर से भागवत पुराण, श्रीराम कथा व वेद शास्त्रों पर आधारित प्रवचन हुआ. इस महायज्ञ में देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों से धर्माचार्यों ने शामिल होकर श्रद्धालुओं को भगवान की अमृतमयी पावन कथा का रसपान कराया. 25 अक्तूबर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं साधु संतों की विदाई हुई थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola