थाली से गायब हो रही हरी सब्जी

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं. पुराना आलू को छोड़कर कोई भी सब्जी 30 रुपये किलो से नीचे नहीं मिल रही है. यही कारण है कि आमलोगों की थाली से हरी सब्जी गायब हो रही है. सब्जी के नाम पर पुराने आलू के साथ सोयाबिन या चना को उपयोग में लाया जा […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं. पुराना आलू को छोड़कर कोई भी सब्जी 30 रुपये किलो से नीचे नहीं मिल रही है. यही कारण है कि आमलोगों की थाली से हरी सब्जी गायब हो रही है. सब्जी के नाम पर पुराने आलू के साथ सोयाबिन या चना को उपयोग में लाया जा रहा है. अभी पर्व का महीना चल रहा है. दशहरा बीता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दीपावली व छठ की तैयारी चल रही है. ऐसे में सब्जियों के बढ़े भाव आमलोगों के बजट को भी काफी प्रभावित किया है. सब्जी व्यवसाय से जुड़े विजय गुप्ता की मानें तो यह स्थिति एक माह तक बनी रहेगी. जब तक लोकल सब्जी नहीं निकलेगी तब तक यह स्थिति बनी रहेगी. क्योंकि अभी जो सब्जी मार्केट में है वह बाहर से आ रही है.

ऐसे में परिवहन तथा अन्य चीजों पर जो खर्च हो रहे है उसे सब्जी के भाव के साथ ही जोड़ दिया जा रहा है. खपत के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है इस कारण भी यह स्थिति बनी है. वैसे इस महीने में प्रत्येक वर्ष ऐसी स्थिति बनती है. कारण स्थानीय स्तर पर सब्जी का उत्पादन मौसम आधारित है. इसलिए जब मौसम के अनुरूप सब्जी मार्केट में आती है तो अचानक भाव भी गिरता है. क्योंकि गांव में जब उत्पादन होता है तो किसान उसे लेकर शहर में बेचने आते हैं.

स्थिति यह रही तो 100 रुपये किलो खरीदना पड़ सकता है कद्दू : आस्था के महापर्व छठ में कद्दू का महत्व होता है. अभी जो बाजार में कद्दू का भाव चल रहा है वह 40 से 50 रुपये किलो है. यदि दस दिनों के अंदर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो छठ में कद्दू के भाव 100 रुपये किलो तक पहुंच सकता है. सब्जी व्यवसायियों का कहना है कि अभी की स्थिति से तो अनुमान तो यही लग रहा है, क्योंकि अभी दूसरे जगहों से ही कद्दू मेदिनीनगर के मार्केट में आ रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola