मुखिया पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मेदनीनगर/िवश्रामपुर : नवमी के दिन भी एक ग्रामीण पर अपने बेटों के साथ किया जानलेवा हमलाविश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत पंजरी कला पंचायत के मुखिया प्रमोदा देवी के पति गुप्तेश्वर सिंह को नवगढ़ ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.मुखिया पति गुप्तेश्वर सिंह पर कई मामले थाने में दर्ज है. चैनपुर थाने के एक मामले में […]

विज्ञापन

मेदनीनगर/िवश्रामपुर : नवमी के दिन भी एक ग्रामीण पर अपने बेटों के साथ किया जानलेवा हमलाविश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत पंजरी कला पंचायत के मुखिया प्रमोदा देवी के पति गुप्तेश्वर सिंह को नवगढ़ ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.मुखिया पति गुप्तेश्वर सिंह पर कई मामले थाने में दर्ज है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चैनपुर थाने के एक मामले में गुप्तेश्वर सिंह 28 वर्षो से फरार चल रहे थे.नवगढ़ ओपी प्रभारी ने बताया कि गुप्तेश्वर सिंह पर पलामू जिले के चैनपुर थाना में 1991 में ही एक प्राथमिकी दर्ज हुई थी.चैनपुर थाना के कांड संख्या 120/91 के आरोपी गुप्तेश्वर सिंह पिछले 28 वर्षों से फरार चल रहे थे.सूचना के आधार पर मंगवार को गुप्तेश्वर सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया गया.आज उन्हें मेदिनीनगर कारगर में भेज भी दिया गया.

मुखिया पति पर आठ मामले हैं दर्ज : पंजरी कला पंचायत के मुखिया प्रमोदा देवी के पति गुप्तेश्वर सिंह पर हत्या,लूटपाट,आर्म्स-एक्ट व उग्रवादी गतिविधियों में शामिल होने का आठ मामला तो सिर्फ विश्रामपुर थाना में दर्ज है.विश्रामपुर पुलिस कांड संख्या 144/91 के तहत धारा 147,148,149,323,320 व 326 धारा के तहत मामला दर्ज है.इसी थाने में 58/95 कांड संख्या के विभिन्न धाराओं में गुप्तेश्वर सिंह आरोपी बनाये गये है.इसके अलावे कांड संख्या 11/2003, 30/2004, 61/2017 व 67/2018 में भी गुप्तेश्वर सिंह मुख्य आरोपी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola