रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ गड्ढों में तब्दील

Updated:
विज्ञापन

सतबरवा से पोलपोल तक करीब 10 किमी सड़क पर सैकड़ों जगह गड्ढे पलामू : रांची के अलावा छत्तीसगढ़ ,उत्तर प्रदेश व बिहार से जोड़ने वाले रांची -मेदिनीनगर मुख्य पथ (नेशनल हाइवे 39) के रखरखाव से राहगीर परेशान हैं. लोगों को यात्रा के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारण पथ निर्माण […]

विज्ञापन

सतबरवा से पोलपोल तक करीब 10 किमी सड़क पर सैकड़ों जगह गड्ढे

आपके शहर में

विज्ञापन

पलामू : रांची के अलावा छत्तीसगढ़ ,उत्तर प्रदेश व बिहार से जोड़ने वाले रांची -मेदिनीनगर मुख्य पथ (नेशनल हाइवे 39) के रखरखाव से राहगीर परेशान हैं. लोगों को यात्रा के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारण पथ निर्माण विभाग (एनएच) के प्रति काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.

सतबरवा से पोलपोल तक करीब 10 किलोमीटर के सड़क मार्ग पर सैकड़ों जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिससे सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है. दिन प्रतिदिन गड्ढों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस कारण सड़क जानलेवा होता जा रहा है. सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिस वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है. सड़क पर चलने वाले भारी वाहनों के अलावा राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इन गड्ढों में दोपहिया वाहनों से प्रतिदिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इस कारण लोगों को आर्थिक व शारीरिक नुकसान उठाना पड़ता है. झारखंड विकास मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि एनएच विभाग की लापरवाही के कारण सतबरवा पेट्रोल पंप से पोलपोल गांव तक कई जगह सड़क पर गड्ढे बन गये हैं. मगर विभाग से ठीक कराने के प्रति उदासीन हैं. श्री सिन्हा का कहना है कि यह सड़क (नेशनल हाइवे -39) झारखंड की राजधानी रांची के अलावा अन्य कई राज्यों के सड़क मार्गों से जोड़ती है. इस कारण सड़क पर 24 घंटे आवागमन होता है. श्री सिन्हा ने एनएच विभाग से सड़क का मरम्मत कार्य कराने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola