शराब बनाने से रोका तो कर दिया मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के सोकरा आजीविका महिला ग्राम संगठन के सदस्यों ने शुक्रवार को चैनपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. समूह की महिलाओं का कहना है कि समूह की बैठक में महिलाओं ने निर्णय लिया था कि बसरिया कला पंचायत में शराब बंद हो, इसके लिए सभी शराब बनाने […]

विज्ञापन

चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के सोकरा आजीविका महिला ग्राम संगठन के सदस्यों ने शुक्रवार को चैनपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. समूह की महिलाओं का कहना है कि समूह की बैठक में महिलाओं ने निर्णय लिया था कि बसरिया कला पंचायत में शराब बंद हो, इसके लिए सभी शराब बनाने वालों से शराब नहीं बनाने की अपील की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस पर समूह की सदस्य शीला देवी जो शराब बनाने का कार्य करती है. महिलाओं से ही झगड़ा करने लगी. गुरुवार को इस विषय पर सोकरा में समूह की बैठक हुई थी, जिसमें शीला देवी उपस्थित नहीं हुई. इधर पुनिता देवी, गीता देवी ने चैनपुर थाना में गाली गलौज व धमकी देने का मामला दर्ज करा दिया.

जब पुलिस ने नामजद महिलाओं की खोजबीन शुरू की, तब महिलाओं को पूरे मामले की जानकारी हुई. इसके बाद समूह के सदस्य चैनपुर थान पहुंच कर थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगायी. इस मौके पर सुनीता देवी, लीलावती देवी, पार्वती देवी, सोनी देवी, शांति देवी, शीला देवी, मीना देवी, गुड्डी देवी, लाखो देवी, बबीता देवी, प्रतिमा देवी, रेखा देवी, मीना देवी, राधिका देवी सहित काफी संख्या में समूह की महिलाएं

शामिल थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola