रेल पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उंटारी रोड : उंटारी रोड रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्री ट्रेन से रेल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक पर अवैध तरीके से यात्री ट्रेनों में खाने-पीने के समान बेचने का आरोप है. जानकारी के अनुसार जपला पोस्ट के आरपीएफ ने अवैध भेंडर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ था. इसी […]

विज्ञापन

उंटारी रोड : उंटारी रोड रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्री ट्रेन से रेल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार यु��क पर अवैध तरीके से यात्री ट्रेनों में खाने-पीने के समान बेचने का आरोप है. जानकारी के अनुसार जपला पोस्ट के आरपीएफ ने अवैध भेंडर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी दौरान डीजीआर पैसेंजर 53611 जो उंटारी रोड रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी से सिगसिगी निवासी प्रदीप साव व गढ़वा निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. रेलवे पुलिस की माने तो उक्त दोनों युवक यात्री ट्रेन में सड़ा-गला व खराब खाने-पीने का समान बेच रहे थे. दोनों को रेल अधिनियम की धारा 144 के तहत गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला न्यायालय मेदिनीनगर भेज दिया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि अवैध भेंडर के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola