छतरपुर में पुलिस की सक्रियता से बची एक व्यक्ति की जान

Updated:
विज्ञापन

छतरपुर : सोमवार को छतरपुर प्रखंड के सिलदाग गांव में सैकड़ों ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति को बच्चा चोर के शक पर पकड़ लिया था. बताया जाता है कि यदि तत्काल पुलिस नहीं पहुंचती, तो ग्रामीण उसे पीट कर हत्या कर सकते थे. जानकारों के अनुसार ग्रामीणों ने कथित बच्चा चोर को घेर कर रखा […]

विज्ञापन

छतरपुर : सोमवार को छतरपुर प्रखंड के सिलदाग गांव में सैकड़ों ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति को बच्चा चोर के शक पर पकड़ लिया था. बताया जाता है कि यदि तत्काल पुलिस नहीं पहुंचती, तो ग्रामीण उसे पीट कर हत्या कर सकते थे. जानकारों के अनुसार ग्रामीणों ने कथित बच्चा चोर को घेर कर रखा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

तभी एक राहगीर ने इस घटना की सूचना छतरपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा सिलदाग मवि के पास पहुंच गये. ग्रामीणों ने बताया कि यह व्यक्ति बच्चों को अकेला देख कर पकड़ने के लिए दौड़ पड़ता है, जिससे बच्चे घर से निकलने में डरने लगे हैं. सोमवार की सुबह भी उस व्यक्ति द्वारा एक बच्चा को दौड़ाया जा रहा था, तभी उसे ग्रामीणों ने देख लिए और उसे दौड़ा कर पकड़ लिया.

ग्रामीण उसे पूछताछ कर रहे थे. लेकिन वह कुछ स्पष्ट नहीं बता रहा था. लोगों का कहना था कि अगर तत्काल पुलिस नहीं पहुंचती, तो हो सकता था की मॉब लिचिंग की घटना घट सकती थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola