स्कूल में बैठ कर सिर्फ मोबाइल चलाते हैं मास्टर साहब

Updated:
विज्ञापन

नावाबाजार (पलामू) : सरकारी स्कूल की छुट्टी होती है दो बजे, लेकिन नावाबाजार की कंडा पंचायत के सीजो का उत्क्रमित मध्य विद्यालय 12 बजे ही बंद हो जाता है. बच्चे स्कूल के आसपास ही खेल रहे थे. इसी दौरान पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि वहां पहुंचते हैं और पढ़ने वाले बच्चों से सीधा […]

विज्ञापन

नावाबाजार (पलामू) : सरकारी स्कूल की छुट्टी होती है दो बजे, लेकिन नावाबाजार की कंडा पंचायत के सीजो का उत्क्रमित मध्य विद्यालय 12 बजे ही बंद हो जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्चे स्कूल के आसपास ही खेल रहे थे. इसी दौरान पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि वहां पहुंचते हैं और पढ़ने वाले बच्चों से सीधा संवाद करते हैं और बच्चों से ही स्कूल का हाल जानना चाहते हैं. उपायुक्त डॉ अग्रहरि ने बच्चों से सवाल किया कि स्कूल में शिक्षक कितने हैं इस पर बच्चों ने जवाब दिया कि दो है सर. फिर डीसी ने पूछा आज स्कूल में कितने बजे छुट्टी हो गयी. बच्चों ने बताया 12 बजे. डीसी ने बच्चों से ही जानना चाहा. क्या मास्टर साहब पढ़ाते है? इस पर वहां मौजूद बच्चे एक साथ बोल पड़े, नहीं सर पढ़ाते नहीं हैं.

स्कूल में आकर सिर्फ मोबाइल चलाते हैं. खाने में क्या मिलता है, इस पर बच्चों ने उपायुक्त को बताया कि कभी अंडा नहीं मिलता. सिर्फ दाल-भात सब्जी व खिचड़ी मिलती है. बहुत दिन पहले स्कूल में एक सेट ड्रेस मिला था जो अब पुराना हो गया है. उपायुक्त ने कहा कि स्कूल की व्यवस्था में सुधार होगा और सभी सुविधा बच्चों को उपलब्ध करायी जायेगी. इसके अलावा ग्रामीणों ने भी शौचालय व पानी की व्यवस्था की मांग की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola