पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेतला : सांसद सुनील सिंह ने कहा कि बेतला नेशनल पार्क, पलामू किला सहित आसपास के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए जल्द ही कार्य शुरू कराया जायेगा. 52 करोड़ रुपये खर्च कर इन इलाकों का कायाकल्प किया जायेगा. पर्यटन के लिहाज से यह इलाका समृद्ध है और इसके बढ़ावा देने के लिए केंद्र की […]
विज्ञापन
बेतला : सांसद सुनील सिंह ने कहा कि बेतला नेशनल पार्क, पलामू किला सहित आसपास के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए जल्द ही कार्य शुरू कराया जायेगा. 52 करोड़ रुपये खर्च कर इन इलाकों का कायाकल्प किया जायेगा. पर्यटन के लिहाज से यह इलाका समृद्ध है और इसके बढ़ावा देने के लिए केंद्र की सरकार एक सुनियोजित योजना के तहत काम करने जा रही है. पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करने की योजना है, ताकि पलायन को रोका जा सके.
आपके शहर में
विज्ञापन
श्री सिंह ने रविवार की देर शाम बेतला के सरइडीह गांव पहुंचे. वहां उन्होंने शिव मंदिर के हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद उक्त बातें कहीं. चूंकि सरइडीह ,बेतला पार्क से जुड़ा है, इसलिए इसकी पहचान भी पर्यटन के लिहाज से हो सके. इसके लिए काम किया जायेगा. लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार पहुंचे सांसद श्री सिंह ने लोगों का आभार प्रकट किया. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है. आज गांव की दशा बदल रही है. गांव में जो कुछ भी समस्या रह गयी है, उसके स्थायी निदान के लिए एक रणनीति के तहत काम किया जा रहा है.
वर्तमान समय में जल शक्ति अभियान द्वारा लोगों को जल संचयन के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि लोग जल के महत्व को समझ सकें. आने वाले समय में जल संकट की समस्या न हो, इसके लिए इस तरह के कार्यक्रम को चलाया जा रहा है. श्री सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट गांव को सुदृढ़ करने वाला है. गांव में स्वरोजगार का बढ़ावा मिले, इस पर विशेष फोकस किया गया है. इस मौके पर मौजूद विधायक हरे कृष्ण सिंह ने कहा कि क्षेत्र की विकास के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन