निरोग रहने के लिए करें नियमित योग : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

हैदरनगर : प्रखंड परिसर में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम में बीडीओ राहुल देव, मुखिया संघ अध्यक्ष कमलेश सिंह, इवीएम सह सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व लोगों ने योगा किया. जिसमें स्कूली छात्र – छात्राओं के अलावा आसपास […]

विज्ञापन

हैदरनगर : प्रखंड परिसर में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम में बीडीओ राहुल देव, मुखिया संघ अध्यक्ष कमलेश सिंह, इवीएम सह सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी अशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व लोगों ने योगा किया. जिसमें स्कूली छात्र – छात्राओं के अलावा आसपास के ग्रामीणों ने भी भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीडीओ राहुल देव ने कहा कि पूर्व से ही इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर सभी समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर पंचायत मुख्यालयों, स्कूलों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तीन दिवसीय पूर्वाभ्यास भी कराया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिव, महिला पर्यवेक्षिका, रोजगार सेवकों व शिक्षकों के सहयोग रहा है.

उन्होंने योगा के बाद लोगों को इसके फायदे के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि निरोग रहने का सबसे आसान तरीका है योगा को अपनी दिनचर्या की शुरुआत में जोड़ लें. प्रखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जविप्र दुकानदारों,बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका, मनरेगा कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों व आसपास के कई प्रबुद्ध ग्रामीणों ने भाग लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola