उचक्कों ने उड़ाये 32 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

हुसैनाबाद/पलामू : शहर में एसबीआइ की मुख्य शाखा में एक वृद्ध से उचक्कों ने झोला काटकर 32 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में नगर पंचायत के चिकटोली निवासी इकबाल खान ने हुसैनाबाद थाना में शिकायत दर्ज की है. इकबाल खान ने कहा है कि सोमवार को हुसैनाबाद एसबीआइ मुख्य शाखा से अपने खाता संख्या […]

विज्ञापन

हुसैनाबाद/पलामू : शहर में एसबीआइ की मुख्य शाखा में एक वृद्ध से उचक्कों ने झोला काटकर 32 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में नगर पंचायत के चिकटोली निवासी इकबाल खान ने हुसैनाबाद थाना में शिकायत दर्ज की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इकबाल खान ने कहा है कि सोमवार को हुसैनाबाद एसबीआइ मुख्य शाखा से अपने खाता संख्या 37983646915 से 32 हजार की निकासी की थी. निकासी के बाद बैंक परिसर से बाहर निकल रहा था. मुख्य गेट के पास देखा तो झोला कटा हुआ था, जिसमें रखे 32 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड व एक मोबाइल गायब थे. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola