सुदना के राजनगर में चोरी 2.40 लाख की संपत्ति चोरी

Updated at : 29 May 2019 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
सुदना के राजनगर में चोरी 2.40 लाख की संपत्ति चोरी

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के परिधि में आने वाले सुदना के राजनगर में ओमप्रकाश पांडेय के किरायेदार अभय कुमार के घर में चोरी हो गयी. अभय कुमार ओमप्रकाश पांडेय के मकान में प्रथम तल्ले पर किरायेदार के रूप में रहते हैं. नीचे ओमप्रकाश पांडेय का परिवार रहता है. ओमप्रकाश पांडेय का परिवार 24 […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के परिधि में आने वाले सुदना के राजनगर में ओमप्रकाश पांडेय के किरायेदार अभय कुमार के घर में चोरी हो गयी. अभय कुमार ओमप्रकाश पांडेय के मकान में प्रथम तल्ले पर किरायेदार के रूप में रहते हैं. नीचे ओमप्रकाश पांडेय का परिवार रहता है.

ओमप्रकाश पांडेय का परिवार 24 मई को किसी रिश्तेदार के घर शादी में भाग लेने चला गया. उसके दूसरे दिन 25 मई को अभय कुमार भी अपनी मां के साथ बिहार के जहानाबाद में एक शादी समारोह में भाग लेने चला गया. शादी समारोह से भाग लेकर 27 मई को अभय कुमार जब वापस लौटा, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अंदर जाकर देखने पर पता चला कि बक्सा व गोदरेज का भी ताला टूटा हुआ है. चोरों ने नकद 40 हजार सहित दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली.

इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का उदभेदन किया जायेगा. मालूम हो कि हाल के दिनों में सूने पड़े घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ी है. अक्सर जब कोई बाहर जाता है, तो इस तरह की घटना सुनने को मिलती है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola