भारतीय जनता पार्टी की ताकत संगठन है और संगठन की ताकत कार्यकर्ता : विपिन

Updated:
विज्ञापन

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद ग्रामीण मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को शिव शक्ति नगर स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात कुमार सिंह के आवास पर हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भाजपा के ग्रामीण मंडल के प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट होकर […]

विज्ञापन

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद ग्रामीण मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को शिव शक्ति नगर स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात कुमार सिंह के आवास पर हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भाजपा के ग्रामीण मंडल के प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में जुट जाने की जरूरत है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वोटर लिस्ट के हर पन्ने पर साठ वोट है.यानी 15 परिवार एक पन्ना प्रमुख के हिस्से में आते हैं. आप सभी लोग उन 15 परिवारों से लगातार संपर्क स्थापित कर उनके घर पर जाकर मिलना और उनके सुख-दुख में सांक्षी बनने का काम करना होगा.और साथ ही केंद्र और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी हर घर तक पहुंचाने का काम पन्न प्रमुख का है.

उन्होंने कहा की भाजपा की ताकत संगठन है और संगठन की ताकत कार्यकर्ता होते हैं. मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार सिंह ने कहा की हर कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ होकर भाजपा को मजबूत बनाने का काम करना है. उन्होंने कहा की पार्टी की एक ही विचार धारा है, देश प्रेम व राष्ट्रवाद है.मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रवेश सिंह,संतोष कुमार सिंह, अमरेंद्र अग्रवाल ,दुर्गेश सिंह, संतोष राम ,नरेंद्र तिवारी ,राजेश कर्ण ,जेके पासवान समेत ग्रामीण मंडल कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola