गांव लौटने के क्रम में हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

सतबरवा : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सेहरा गांव के अजमेर अंसारी की मौत गुरुवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद लेस्लीगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि अजमेर अंसारी लेस्लीगंज के मजार पर […]

विज्ञापन

सतबरवा : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सेहरा गांव के अजमेर अंसारी की मौत गुरुवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद लेस्लीगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि अजमेर अंसारी लेस्लीगंज के मजार पर माथा टेकने व कव्वाली देखने गया था. मजार पर परिवार के सदस्यों को छोड़कर वह घर के अन्य सदस्यों को लेने जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी दौरान बोहिता एरूवा पहाड़ के समीप उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. हालांकि अजमेर अंसारी के सिर पर हल्का चोट है. बाइक भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है. इसे लेकर कुछ लोग यह आशंका जता रहे है कि कहीं यह हत्या का मामला तो नहीं. अजमेर की हत्या कर इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है. अजमेर का किसी के साथ कोई दुश्मनी तो नहीं थी? बताया जाता है कि 20 दिन पहले ही अजमेर का निकाह हुआ था. वह अपने पिता का एकलौता संतान था. उसका पिता ड्राइवरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं.

मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है. चूंकि 20 दिन पहले ही अजमेर की शादी हुई थी. पुलिस इस पहलू पर भी छानबीन कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि कही ऐसा तो नहीं शादी के पूर्व अजमेर का किसी के साथ प्रेम प्रसंग था. इसके बाद शादी रचा लेने से कही दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा प्रतिशोध में तो घटना को अंजाम नहीं दिया है. सभी पहलुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा कि यह मामला दुर्घटना है या फिर हत्या.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola