मतदान पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2019 12:44 AM
चार प्रत्याशियों का नामांकन रद्द, 20 का पाया गया सही मेदिनीनगर : बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी. जांच में चार प्रत्याशियों का नामांकन पत्र में खामी पाये जाने के कारण उसे रद्द कर दिया गया. जबकि 20 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र सही पाया गया. नामांकन पत्रों की जांच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह […]
चार प्रत्याशियों का नामांकन रद्द, 20 का पाया गया सही
मेदिनीनगर : बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी. जांच में चार प्रत्याशियों का नामांकन पत्र में खामी पाये जाने के कारण उसे रद्द कर दिया गया. जबकि 20 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र सही पाया गया. नामांकन पत्रों की जांच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह पलामू उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि की देखरेख में की गयी.
जांचोपरांत जिन उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हुआ, उसमें पीपुल्स पार्टी अॉफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद, मानव मुक्ति मोरचा के सत्येंद्र राम, निर्दलीय ब्रजमोहन पासवान व चंद्रमा कुमारी का नाम शामिल है. चार प्रत्याशियों का नामांकन रद्द होने के बाद अब 20 प्रत्याशी मैदान में है. नाम वापसी के आखिरी तिथि 12 अप्रैल है. 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. मतों की गिनती 23 मई को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










