घर में लगी आग, एक लाख का नुकसान
हुसैनाबाद : प्रखंड के दंगवार पंचायत के दंगवार गांव निवासी नंदू पासी के खपरैल व फुस से बनी घर में अचानक आग लग गयी. इस आगलगी में अनाज, बर्तन, एक बछड़े और कपड़ा समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया. इसमें भुक्तभोगी ग्रामीण ने करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान होना […]
हुसैनाबाद : प्रखंड के दंगवार पंचायत के दंगवार गांव निवासी नंदू पासी के खपरैल व फुस से बनी घर में अचानक आग लग गयी. इस आगलगी में अनाज, बर्तन, एक बछड़े और कपड़ा समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया. इसमें भुक्तभोगी ग्रामीण ने करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान होना बताया है.
आपके शहर में
बताया जाता है कि आग लगने की सूचना हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों को दी गयी. तत्काल लोगों ने आग पर काबू पाया. सही समय पर अग्निशमन वहां नहीं पहुंचता तो, आग की लपटें इतना भयावह हो गयी थी की उक्त गांव के कई घर आग की लपटे में आ सकती थी. लेकिन ग्रामीणों के सहयोग और अग्निशमन के काफी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस संबंध भुक्तभोगी ने हुसैनाबाद थाना और अंचल पदाधिकारी को आवेदन देकर सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए